क्रोमैटिन और ग्रिफिथ का प्रयोग

1. यूक्रोमैटिन और हेटेरोक्रोमैटिन (Euchromatin & Heterochromatin) :-

यूक्रोमैटिन (Euchromatin) हेटेरोक्रोमैटिन (Heterochromatin)
(i) यह ढीला बंधा हुआ होता है। (i) यह सघन रूप से बंधा हुआ होता है।
(ii) यह हल्का रंग का दिखता है। (ii) यह गाढ़ा रंग का दिखता है।
(iii) यह अनुवंशिक रूप से सक्रिय होता है। (iii) यह अनुवंशिक रूप से निष्क्रिय होता है।

2. आनुवंशिक पदार्थ की खोज (Discovery of Genetic Material) :-

* ग्रिफिथ का रूपांतरित प्रयोग (Griffith's Experiment) :-

(i) S प्रभेद (S strain) :-

(ii) R प्रभेद (R strain) :-

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) क्विज़

1. क्रोमैटिन का वह भाग जो ढीला बंधा हुआ होता है, क्या कहलाता है?
  • (A) हेटेरोक्रोमैटिन
  • (B) यूक्रोमैटिन
  • (C) क्रोमोसोम
  • (D) न्यूक्लियोसोम
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) यूक्रोमैटिन
2. अभिरंजन (staining) करने पर हेटेरोक्रोमैटिन कैसा दिखाई देता है?
  • (A) हल्के रंग का
  • (B) पारदर्शी
  • (C) गाढ़े रंग का
  • (D) रंगहीन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) गाढ़े रंग का
3. अनुवंशिक (Genetic) रूप से सक्रिय क्रोमैटिन कौन सा होता है?
  • (A) हेटेरोक्रोमैटिन
  • (B) यूक्रोमैटिन
  • (C) A और B दोनों
  • (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) यूक्रोमैटिन
4. अनुवंशिक रूप से निष्क्रिय (Inactive) भाग को क्या कहा जाता है?
  • (A) हेटेरोक्रोमैटिन
  • (B) यूक्रोमैटिन
  • (C) लिंकर DNA
  • (D) आर.एन.ए.
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) हेटेरोक्रोमैटिन
5. फ्रेडरिक ग्रिफिथ ने 'रूपांतरित प्रयोग' (Transforming Principle) किस वर्ष में किया था?
  • (A) 1953 ई०
  • (B) 1928 ई०
  • (C) 1869 ई०
  • (D) 1944 ई०
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 1928 ई०
6. ग्रिफिथ ने अपने प्रयोग के लिए किस जीवाणु का उपयोग किया था?
  • (A) ई. कोलाई (E. coli)
  • (B) स्ट्रेप्टोकोकस निमोनी (Streptococcus pneumoniae)
  • (C) साल्मोनेला टाइफी (Salmonella typhi)
  • (D) लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) स्ट्रेप्टोकोकस निमोनी
7. स्ट्रेप्टोकोकस निमोनी जीवाणु मुख्य रूप से कितने प्रकार के प्रभेद (Strains) में होते हैं?
  • (A) केवल एक
  • (B) दो (S प्रभेद और R प्रभेद)
  • (C) तीन
  • (D) चार
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) दो (S प्रभेद और R प्रभेद)
8. S प्रभेद (S strain) जीवाणु की बाहरी सतह कैसी होती है?
  • (A) खुरदरी
  • (B) चिकनी
  • (C) कांटेदार
  • (D) पारगम्य
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) चिकनी
9. निमोनिया बीमारी मुख्य रूप से किस प्रभेद के कारण फैलती है?
  • (A) R प्रभेद
  • (B) S प्रभेद
  • (C) दोनों के कारण
  • (D) किसी से नहीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) S प्रभेद (क्योंकि यह उग्र होता है)
10. R प्रभेद (R strain) बीमारी क्यों नहीं फैला पाता है?
  • (A) क्योंकि यह बहुत छोटा होता है।
  • (B) क्योंकि इसमें DNA नहीं होता।
  • (C) क्योंकि इसकी बाहरी सतह चिकनी नहीं होती, जिससे सुरक्षा प्रणाली इसे मार देती है।
  • (D) क्योंकि यह अनुवंशिक रूप से सक्रिय होता है।
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) क्योंकि इसकी बाहरी सतह चिकनी नहीं होती, जिससे सुरक्षा प्रणाली इसे मार देती है।
11. कौन सा प्रभेद (strain) उग्र (Virulent) होता है?
  • (A) R प्रभेद
  • (B) S प्रभेद
  • (C) दोनों उग्र होते हैं
  • (D) दोनों शांत होते हैं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) S प्रभेद