← Back to Full Notes

DNA की संरचना और पैकेजिंग

महत्वपूर्ण नोट्स (Study Notes)

1. DNA की संरचना

20 Å / 2 nm 5' 3' 3' 5' 10 नाइट्रोजन क्षार का जोड़ा 34 Å / 3.4 nm 3.4 Å / 0.34 nm शर्करा + फॉस्फेट समूह हाइड्रोजन बंध

2. DNA पैकेजिंग

3. यूकेरियोट्स में पैकेजिंग (Packaging in Eukaryotes)

Chromosome Nucleic Acid Nucleo Protein DNA Phosphate की उपस्थिति के कारण DNA पर ऋण (-ve) आवेश रहता है। Histone H1 H2 H3 H4 H2A H2B सामान्य amino acid (Lysine, Arginine) उपस्थित होने के कारण Histone पर धन (+ve) आवेश रहता है।
H2A H2B H3 H4 H2A H2B H3 H4 Core Histone Octamer 8 Histone Proteins (2 × H2A, H2B, H3, H4)

न्यूक्लियोसोम (Nucleosome)

ऋणावेशित DNA धनावेशित हिस्टोन अष्टक पर धागे के जैसे लिपट जाती है, इस नए बने संरचना को न्यूक्लियोसोम कहते हैं।

हिस्टोन अष्टक हिस्टोन अष्टक H1 DNA लिंकर DNA न्यूक्लियोसोम न्यूक्लियोसोम

बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

1. DNA का द्विकुंडिलित मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया था?
  • (A) एर्विन चारगाफ
  • (B) मौरिस विल्किन्स और रोजलिंड फ्रैंकलिन
  • (C) जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक
  • (D) ग्रेगर मेंडल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) जेम्स वाटसन और फ्रांसिस क्रिक
2. DNA के एक कुंडल (turn) की लंबाई कितनी होती है?
  • (A) 3.4Å
  • (B) 34Å या 3.4nm
  • (C) 20Å
  • (D) 0.34nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 34Å या 3.4nm
3. DNA के एक कुंडल में नाइट्रोजन क्षार के कितने जोड़े (Base pairs) होते हैं?
  • (A) 5
  • (B) 10
  • (C) 20
  • (D) 34
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 10
4. DNA का बैकबोन (Backbone) मुख्य रूप से किससे बना होता है?
  • (A) शर्करा + फॉस्फेट समूह
  • (B) केवल नाइट्रोजन क्षार
  • (C) हिस्टोन प्रोटीन
  • (D) हाइड्रोजन बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) शर्करा + फॉस्फेट समूह
5. वाटसन और क्रिक ने DNA मॉडल तैयार करने के लिए किसका X-ray विवर्तन डेटा उपयोग किया था?
  • (A) रोजलिंड फ्रैंकलिन और मौरिस विल्किन्स
  • (B) एर्विन चारगाफ
  • (C) फ्रेडरिक ग्रिफिथ
  • (D) मैकलिओड और मैकार्टी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) रोजलिंड फ्रैंकलिन और मौरिस विल्किन्स
6. चारगाफ के नियम के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
  • (A) A = G
  • (B) A + G = C + T
  • (C) C = T
  • (D) A + T = G + C
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) A + G = C + T
7. मानव DNA की कुल लंबाई लगभग कितनी होती है?
  • (A) 2.2 m
  • (B) 3.4 nm
  • (C) 2.0 m
  • (D) 10 nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) 2.2 m
8. प्रोकैरियोट्स (जैसे ई. कोलाई) में ऋणावेशित DNA धनावेशित प्रोटीन के साथ जुड़कर जो संरचना बनाता है, उसे क्या कहते हैं?
  • (A) केन्द्रक (Nucleus)
  • (B) न्यूक्लियोसोम (Nucleosome)
  • (C) केन्द्रकाभ (NucleoiD)
  • (D) क्रोमेटिन (Chromatin)
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) केन्द्रकाभ (NucleoiD)
9. हिस्टोन अष्टक (Histone Octamer) में निम्नलिखित में से कौन सा प्रोटीन नहीं होता है?
  • (A) H2A
  • (B) H2B
  • (C) H3
  • (D) H1
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) H1 (H1 लिंकर DNA पर होता है)
10. ऋणावेशित DNA जब धनावेशित हिस्टोन अष्टक पर लिपट जाता है, तो उस नई संरचना को क्या कहते हैं?
  • (A) लिंकर DNA
  • (B) न्यूक्लियोसोम
  • (C) केन्द्रकाभ
  • (D) गुणसूत्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) न्यूक्लियोसोम
11. एक न्यूक्लियोसोम पर लगभग कितने क्षार युग्म (Base pairs) लिपटे होते हैं?
  • (A) 100
  • (B) 150
  • (C) 200
  • (D) 340
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) 200
12. दो न्यूक्लियोसोम को आपस में जोड़ने वाली DNA संरचना को क्या कहा जाता है?
  • (A) H1 हिस्टोन
  • (B) लिंकर DNA
  • (C) मुख्य DNA
  • (D) फॉस्फेट बैकबोन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) लिंकर DNA
13. लिंकर DNA के साथ कौन सा हिस्टोन जुड़ा होता है जो न्यूक्लियोसोम को 'लॉक' करने का काम करता है?
  • (A) H2A
  • (B) H4
  • (C) H3
  • (D) H1
उत्तर देखें
सही उत्तर: D) H1 हिस्टोन
14. न्यूक्लियोसोम फाइबर का व्यास (Diameter) कितना होता है?
  • (A) 2 nm
  • (B) 10-11 nm
  • (C) 34 nm
  • (D) 200 nm
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 10-11 nm
15. DNA के क्षार युग्मों (Base pairs) के बीच कौन सा बंध (BonD) पाया जाता है?
  • (A) पेप्टाइड बंध
  • (B) ग्लाइकोसिडिक बंध
  • (C) हाइड्रोजन बंध
  • (D) फॉस्फोडाइएस्टर बंध
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) हाइड्रोजन बंध